जेरोम ब्लोश Enlarge

BusinessMen

जेरोम ब्लोश पैदाइशी धंधेवाले

  • Fr
  • Zh
  • Ja
  • Iw
  • Es
  • En
  • De
  • Ar

जेरोम ब्लोश, जिन्हें हर प्रयास प्यारा लगता है, खुद को एक व्यावहारिक अव्यावहारिक कहते हैं। इन्हें शानदार परियोजनाओं की कल्पना में समय बिताना बेहद पसंद है... लेकिन फलने-फूलने के लिए इन्हें ठोस कदम उठाने की ज़रूरत महसूस होती है।

10 वर्ष आसमां तले

अपने पहले पेशे के फलस्वरूप - वह अब भी गॉल्फ़ के पेशेवर खिलाड़ी हैं - जेरोम का जीवन-दर्शन प्रकृति के अवलोकन पर आधारित है। चाहे वह ऋतुओं का अनिवार्य परिवर्तन हो, या जलवायु का बेकाबू उतार-चढ़ाव या परभक्षियों का हिंसा - इन सब से उन्होंने आम जीवन की एक अनोखी अनुभूति प्राप्त की है, जो आशावाद और भाग्यवाद का मिश्रण है: दो पल की इस ज़िन्दगी के हर पल का फ़ायदा उठाओ, चाहे इसके लिए जोखिमों से क्यों न गुज़रना पड़े।

भावों की उत्तेजना

वह अपने जीवन की तुलना पियानो की तार से करते हैं: इससे पहले कि गाना उभरे, सुरों को कांपना पड़ता है। गॉल्फ़ के पेशेवर खिलाड़ी होने के बावजूद, जल्द ही इन्होंने कंपनी समारोहों का प्रबंध करना शुरू कर दिया। 1999 में इन्होंने "BusinessGolfSolutions" की स्थापना की, जो अपने नवप्रवर्तन और सहज बुद्धि के बूते पर यूरोप के "व्यावसायिक गॉल्फ़" के खास क्षेत्र के अग्रिम खिलाड़ियों में से एक साबित हुई। 2005 में इन्होंने "Andy à Paris" (पैरिस में एन्डी) नामक पत्रिका की शुरुआत की, और 2006 में "Andy à Luxembourg" (लक्ज़मबर्ग में एन्डी) की। इनकी आधुनिकतम रचना "MyOfficialStory" (मेरी औपचारिक कहानी) है, जिसकी शुरूआत 2008 में हुई। इनकी गतिविधियां एक-दूसरे से मिली-जुड़ी रहती हैं - बस, एक के ऊपर एक बैठने वाली रूसी गुड़ियों की तरह - लेकिन इनका एक ही आधार होता है - चुनौती और मनोभाव, दोनों मांगों की आपूर्ति करन

रचनात्मक उत्साह

कुछ लोगों के लिए धंधेरू, औरों के लिए काम में तल्लीन, जेरोम अपनी आत्मा की रचनात्मक उत्साह को काबू में नहीं रखते। अवकाश मिलने पर, वह अपना समय या तो गहरी सोच में बिताते हैं, या अपने परिवार के साथ गतिविधियों में, या रचनात्मक मनोरंजन में। उनकी बेहतरीन यात्रा 1994 में अमेरिका में हुई, जब वह विश्व के सर्वोत्तम पेशेवर गॉल्फ़ खिलाड़ियों से मिलने के लिए तीन महीने लगातार मोटर से सैर करते रहे। ब्रिटिश ओपेन प्रतियोगिता तक में इन्होंने अपने लिए काम ढूढ़ लिया, और काम, यात्रा तथा मुलाकातों को साथ जोड़ने की हमेशा कोशिश में लगे रहते हैं। इन्होंने एरिज़ोना में गॉल्फ़ खेला है, न्यू यार्क में Business Golf Solutions पेश की है और एन्डी के काम से हांग-कांग तक पहुंच चुके हैं। अपनी निजी यात्राओं में इन्हें खास तौर से शहरी-यात्राएं पसंद हैं: बार्सिलोना, बर्लिन, फ़्लॉरेन्स,... यह तो हर चीज़ में दिलचस्पी रखते हैं, पर इनका पहला उत्साह आपके उत्साहों की आपूर्ति है।


March 11, 2011 8:45:29 AM CET

Article download is not available for this language

Authentified Authentified
Self made
Presented by MyOfficialStory

My contents

Loading
 
|